झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- प्रदेशभर में इस बार शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में अधिक-अधिक से पौधारोपण करने का लक्ष्य दिया गया। इस हेतु अधिकारियों की कई स्तर पर प्रशिक्षण भी आयोजित ुहुए। वैसे तो हर वर्ष पौधारोपण कार्य किया जाता रहा है। लेकिन इस बार शासन ने थोडा तरीका बदल दिया है। इस बार हर विभागों को पौधों की देखरेख की जवाबदारी तय की है। ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले पौधारोपण इस बार ग्राम सभा द्वारा चयनित दो हितग्राहियो प्रत्येक गांव के लिए जिसे पौधरक्षक नाम दिया है। ग्रामवासियों के सहयोग से वह सार्वजनिक स्थानों पर निर्धारित मापदंड अनुसार पौधारोपण कार्य किया जाएगा। इस कार्य को प्रेरित करने हेतु विभागीय अधिकारियो द्वारा कलस्टर स्तर पर आज एसडीएम एस एन दर्रो के नेतृत्व में हलमा का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारियो द्वारा ग्राम पंचायत सेमलिया नारेला, भामल में श्रमदान किया गया। हलमा कार्यक्रम सीईओ मीना झा, सहायक यंत्री एनएस चौहान, एपीओ अंजला गणावा, एओ अजय वास्कले, सरपंच-सचिव ग्रामवासी, उपयंत्री व जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर व जिला सीईओ की पहल पर जनपद में आने वाली कलस्टर स्तर की पंचायतो पर जाकर आधिकारियों ने श्रमदान किया। Post navigation योग शिविर में युवाओं को सिखाए नैतिक शिक्षा के गुर पौधों को रोपकर उन्हें पेड़ बनने तक अपने बच्चों की तरह देखभाल करे : गौरसिंह वसुनिया