हरीश पंचाल, परवलिया स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस परवलिया शासकीय स्कूल में योग करके मनाया। संस्था के प्राचार्य स्वरुप श्रीवास्तव ने युवा दिवस की बधाई देते हुए सभी को नियमित योग करने की बात कही। साथ ही गाव के के उप सरपंच भगवान लाल पाटीदार व पत्रकार हरिश पंचाल ने भी सम्बोधन देते हुए सभी को योग को नियमित करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान करने के बाद समाप्त हुआ। उसके बाद सभी बच्चों को बिस्किट बांटे गए कार्यक्रम में उपस्थित गांव के सरपंच खुशाल सिंगाड, भावचंद मुनिया, शांतिलाल कटारा ,संतोष प्रजापत, संस्था के शिक्षक गण व गाव के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पी टी आई विश्वास शर्मा ने किया व आभार संस्था के वरिष्ठ शिक्षक धर्मेन्द्र जानी ने माना। Post navigation समाज के कमजोर वर्गों में संवेदनशीलता पर दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार में एएसपी ने पुलिस अधिकारियों को दी जानकारियां प्रेरणा क्लब ने युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को दी श्रद्धांजलि