पियुष चन्देल, आलीराजपुर ==================
12 जनवरी को युवा दिवस पर अलीराजपुर जिले के असाडा राजपूत समाज की युवा ईकाई व सामाजिक संगठन प्रेरणा क्लब ने भारत के युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी को स्थानीय महाराणा प्रताप भवन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के पूर्व सचिव व क्लब के वरिष्ठ सदस्य अविनाश सिंह वाघेला ने उदबोधन देते हुए स्वामी जी के चरित्र का अनुसरण करने की बात कही। क्लब के पूर्व संरक्षक अशोक सिंह सोलंकी, मानेन्द्र सिंह गहलोत व राजेश सिंह चन्देल ने स्वामी जी के जीवन से जुड़े वृतांत बताए। क्लब के वर्तमान संरक्षक उमेश सिंह वर्मा ने स्वामी जी के ज्ञान व बुद्धि का वर्णन करते हुए उन्हें प्रेरणा क्लब का आदर्श बताया।
कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह परिहार ने किया एवं आभार प्रदर्शन क्लब के अध्यक्ष रवि सिंह तंवर ने किया। उक्त कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य पदम सिंह गहलोत, ज्ञानेन्द्र सिंह गहलोत, रिंकेश सिंह तंवर, पियुष सिंह चन्देल, राजेश सिंह आर. वाघेला, प्रबोध सिंह भाटी, अमित सिंह भाटी, आशीष सिंह वी. वाघेला, सुधांशु सिंह चन्देल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *