झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- जनता पार्टी की उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में हुई ऐतिहासिक विजय के मौके पर सारंगी में भाजपाइयों ने जमकर खुशियां मनाई। सुबह जैसे ही भाजपा के पक्ष में फैसला आना शुरू हुआ, भाजपाइयों की खुशियां बढ़ती गई और उन्होंने इसके बाद चौराहों पर आकर आतिशबाजी की व एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर गले-मिलकर बधाई दी। यूपी-उत्तराखंड जीत के बाद भाजपाइयों के चेहरे खिल गए वे दिनभर एक-दूसरे को एसएमएस व व्हाट्सएप के माध्यम से बधाई देते रहे। Post navigation ग्राम पंचायत की लापरवाही बनी परेशानी का सबब आखिर क्यो बुरी तरह हारी सपा – बसपा ओर क्या रहे बीजेपी की बंपर जीत के ..पढिऐ यह 10 कारण