झाबुआ Live के लिए ” विपुल पांचाल ” की रिपोर्ट झाबुआ जिला मुख्यालय पर आज जिले के ” पांचाल ” समाज के युवाओ की एक ” पंचायत ” आयोजित की गयी जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसमे सबसे बडा फैसला यह था कि अब पांचाल समाज मे किसी भी परिवार मे ” बेटी” जन्म पर समाज के लोग ना सिर्फ उस बेटी का बल्कि उसके परिवार का भी अभिनंदन करेंगे । झाबुआ के गायत्री मंदिर मे आयोजित हुई इस युवा पांचाल पंचायत मे यह फैसला लिया गया । इतना ही नही लगे हाथ समाज के युवाओ ने विगत दिनो जन्म लेने वाली एक बालिका के घर जाकर उस बालिका ओर उसके मां बाप का अभिनंदन भी किया । युवा पांचाल सभा के जिलाध्यक्ष ” गगन पांचाल” ने बताया कि बेटीयों को बेटो के समान महत्व मिले इसके लिए युवाओ ने यह कदम उठाया है । अब यहय बेटी जन्म पर लागू किया जायेगा । Post navigation नाम मात्र का मानदेय, उसका भी नौ माह से इंतजार दान-पुण्य करने पर व्यक्ति सभी को बताता है और गलत कार्य करने पर किसी को नहीं बताता- दयानंदजी