बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक स्वामी विवेकानंद जी के भाषण रेडियो के माध्यम से स्कूल परिसर में प्रसारण किया गया प्रदेश के सभी स्कूलों के साथ जिले भर में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन स्कूलों में किया गया इसी के अंतर्गत आज दिनांक 12 जनवरी को रामा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खडू बड़ी में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी एवं स्टाफ द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया स्वामी विवेकानंद जी का भाषण रेडियो के माध्यम से सुनाया गया कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नीलम मगरिया संकुल प्रभारी शंकर सिंह राठौड़ स्थापना प्रभारी दिनेश टांक,जन शिक्षक कन्हैयालाल बामनिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टाफ अनीता दोहरे, गायत्री खरवड़िया, सुहाना शेख राजेश जांगिड़ एवं दरियाव सिंह राठौड़,विनोद चौहान आदि स्टॉफगन उपस्थित रहे। Post navigation हर व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है : प्राचार्य पुलिस परिवार के लिए हुई प्रतियोगिताएं, पतंग महोत्सव का आयोजन किया, एसपी ने भी की पतंगबाजी