आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड मैदान पर मकर सक्रान्ति के उपलक्ष में धृति पुलिस कल्याण केन्द्र, लर्निंग सेंटर एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वाधान में पुलिस लाइन के बच्चों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं को पार्टिसिपेट करते हुए पुलिस मैदान पर पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में सर्व प्रथम गुड तिल खिलाकर सबको मकर सक्रांति की शुभकामनाएं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेषित की गयी ।तत्पश्चात पतंग महोत्सव  में समस्त महिलाओं ,बच्चों  द्वारा पतंगबाजी में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पतंग की डोर को संभालते हुए पतंगबाजी की शुरुआत की गई। खेलों को आगे बढ़ाते हुई पुलिस लाइन परिवार की महिलाओं की चेयर रेस की गई। जिससे प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप उन्हें किचन में काम आने वाले उपहार भेंट किए गए हैं ।बालक बालिकाओं को चेयर रेस प्रथम,, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।  पारंपरिक खेल सितोलिया का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और इसी प्रकार सबसे रोमांचक खेल रस्सा कस्सी जिसमें महिलाओं व बालिकाओं एवं बालको का कॉम्पटिशन करवाया गया ,जिसमें बालक बालिकाओं में बालिकाएं विजयी हुई और महिलाओं में एक टीम टीम विजयी हुई । 

मकर संक्रांति के उपलक्ष में यह आयोजन रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा एवं सुबेदार सुभाष सतपाडिया की drp टीम द्वारा आयोजित कराया गया। समस्त पुलिस लाइन की महिलाएं बालक बालिकाएं लगभग 150 संख्या में उपस्थित होकर मकर संक्रांति पर्व को संपन्न कराया गया। खेल एवं युवक कल्याण विभाग की ओर डीएसओ संतरा निनामा मैडम उपस्थित रही, एवम् पुलिस लाइन का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *