थांदला रोड । थांदला रोड रेलवे स्टेशन के पास अप ट्रेक पर एक युवती ने मालगाड़ी के सामने कुदकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार शाम करीब 4:45 बजे विमला पिता कालू हेलोत उम्र 23वर्ष निवासी सजेली नानिया साथ तहसील मेघनगर ने मालगाड़ी के सामने कुदकर आत्महत्या कर ली। युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने आत्महत्या कारण पेपर अच्छे नही जाना और जल्दी शादी करवाना बताया है। ट्रेन में कटने से युवती के शरीर के परखच्चे उड़ गए। जीआरपी पुलिस मेघनगर द्वारा मोके पर पहुचकर पंचनामा तैयार किया गया। बॉडी को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। Post navigation रतलाम-फूलमाल रोड़ चौड़ीकरण में निर्माण कंपनी की मनमानी रोड निर्माण कंपनी की कछुआ गति से रहवासी व राहगीर परेशान