लवनेश गिरी गोस्वामी, थांदला रोड वर्तमान में रतलाम-फुलमाल रोड चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमे ग्राम थांदला रोड नौगांवा के रहवासियो को एक के बाद एक समस्या का सामना करना पड़ रहा है, एक तरफ नाली कि उचाई वाली समस्या का समाधान हुआ ही नही की निर्माण कंपनी की मनमानी के चलते ग्रामीणों के लिए फिर नई समस्या पैदा हो गई निर्माण कंपनी के कर्मचारीओ द्वारा रोड की साइडों को मिट्टी डालकर भरा जा रहा है जिसमे लोगो के घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए बनी पुरानी नालियों को कर्मचारियों द्वारा अपनी मनमर्जी अनुसार बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा रोकने पर उनकी कोई बात नही मानी जा रही ओर नालिया बंद होने से सारा गंदा पानी एक जगह पर इकट्ठा हो रहा है जिससे ग्रामीणों में कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है साथ ही कुछ जगह बोरिंग भी पास में लगा होने व उसी के पास ही जल भराव होने से लोगो मे इंदौर के भागीरथपुरा जैसी घटना का भी भय बना हुआ है। इसके साथ ही रोड निर्माण में समय समय पर पानी का छिड़काव नही होने पर उड़ती धूल से भी रहवासी परेशान है। जबकि नियमानुसार निर्माण कंपनी को रहवासियो के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखकर कार्य किया जाना चाहिए साथ ही रोड के आसपास छोटे-बड़े व्यापारी भी जिनका भी हजारों रुपए का सामान धूल मिट्टी के कारण खराब हो रहा है एवं उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है पर इन सब बातों से ठेकेदारों को कोई लेना देना नहीं जिससे ऐसा प्रतीत होता है की गरीब व्यापारी एवं ग्रामीण मरे या जिये निर्माण कंपनी को तो केवल अपना फायदा ही देखना है। रहवासी सेवानिवृत शिक्षक मावसिंह सोलंकी, निवेश परमार, प्रफुल्ल बंजारा, संतोष सोनी संतोष भाबर मयनेश गिरी, आदित्य अमलियार, कैलाश राठौर का आरोप है कि निर्माण कंपनी द्वारा कभी पानी का छिड़काव किया जाता है तो कभी नही ओर कुछ जगह पर तो पानी ही नही डाला जा रहा है जिससे रहवासी सर्दी-खासी की बीमारियों से परेशान होकर उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही है, ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग व बीमार लोगो को अधिक परेशानी हो रही है। जब इस संबंध में निर्माण कंपनी हार्दिक कंस्ट्रक्सन कंपनी के ठेकेदार उमरदिन खान से फोन पर बात करनी चाही तो उनके द्वारा कई बार फोन करने के बाद भी फोन नही उठाया। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल की हर्षि लुणावत ने 12th में हासिल की स्टेट में 6टी रेंक एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की