लवनेश गिरी गोस्वामी, थांदला रोड

रतलाम-फूलमाल रोड चौड़ीकरण में निर्माण कंपनी के ठेकेदारों द्वारा रहवासियों व राहगीरों के स्वास्थ्य ओर जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कंपनी के ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य कछुआ गति से चलाया जा रहा है, जिससे जहा निर्माण चल रहा है वहा के रहवासियो ओर आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उड़ती धूल-मिट्टी व गिट्टी से दो पहिया वाहन चालकों के साथ हमेशा छोटी मोटी दुर्घटनाये आये दीन हो रही है। बड़े वाहनों के एक साथ निकलने पर उड़ती धूल-मिट्टी में रोड़ ही नजर नही आता। इन सब बातों की जानकारी निर्माण कंपनी ओर उनके ठेकेदारों को होने के बाद भी कार्य मे तीव्रता नही लाई जा रही है ओर एक जगह का कार्य पूरा किये बगेर दूसरी जगह रोड खोद दिया जाता है।

थांदला रोड नौगांवा में एक साइड का आधा सीसी रोड कंपनी द्वारा बनाया गया है वहीं दूसरी ओर डाली गई मिट्टी व उड़ती धूल से यहां के रहवासी काफी परेशान हो रहे हैं, जिसका असर रहवासियो के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है, जिससे लोगो को सांस लेने में परेशानी हो रही है, साथ ही उड़ती धूल मिट्टी से व्यापारियों का सामान भी खराब हो रहा है जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की रोड़ निर्माण कंपनी के ठेकेदारों द्वारा उनके स्वास्थ्य व जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो हम बर्दाश्त नही करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में कार्य पूरा नही किया तो हमे धरना प्रदर्शन जैसा कदम उठाना पड़ेगा।

इस संबंध में एमपीआरडीसी के एजीएम रामगोपाल हटिला से बात करने पर कहा कि सीसी रोड का काम करने वाली टीम तेजी से काम कर रही है। अगर कहीं समस्या है तो वहां और जल्दी काम पूरा करने का कहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *