अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंग्रेजी शराब की दुकान के नजदीक में खंडलाराव निवासी आरोपी सुरेश ने जितेन्द्र पिता शंकर भील उम्र 18 साल को शराब की दुकान पर खड़े रहने की बात को लेकर आरोपी ने आकर सिर में बॉटल दे मारी जिससे जितेंद्र के सिर से खून बहने लगा। उदयगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। —————————————– 21 माह से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार जिले के थाना जोबट पुलिस द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे वारंटी नासरिया पिता सरपु उर्फ सरमु को स्थाई वारंट 15 दिसंबर 2014 को धारा 294ए 324/34 भादवि में जेएमएफसी न्यायालय जोबट द्वारा स्थाई वारंटी घोषित किया था। जिसे जोबट पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। Post navigation रक्तदान शिविर में महिला-पुरुषों ने तीन घंटे में दिया 46 यूनिट ब्लड पुलिस कप्तान कुमार सौरभ ने किया बोरी थाने का वार्षिक निरीक्षण