अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- जिले के पुलिस थाना बोरी पर पुलिस कप्तान कुमार सौरभ द्वारा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसके दौरा बोरी थाना प्रभारी जीएस मावी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। थाने पर पुलिस कप्तान को परेङ कर सलामी दी। थाने पर रखे जाने वाले सभी प्रकार रजिस्टरों, लंबित अपराध डायरियों एवं हथियारों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान त्रुटि पाये जाने पर संबंधितों को चेतावनी भी दी। इसके साथ ही कम्प्यूटर संबंधी कार्यो का भी निरीक्षण कर आ रही समस्याओ का निराकरण किया तथा थाने में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी की समस्याएं सुनकर निराकरण किया गया। ………………………………………………. Post navigation युवक को सिर में बॉटल मारने पर मामला दर्ज तीन दिवसीय छत्तीसगढ दोरे मे ” रमन” सरकार की चुले हिला आये ” भूरिया”