भूपेंद्र बरमंडलिया,मेघनगर मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांडीबार का रहने वाला 18 वर्षीय युवक तोलिया पिता पीदिया भूरिया ने गुरुवार को फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक के माता-पिता गुजरात में खेती मजदूरी के लिए गए हुए थे। तोलिया द्वारा फांसी लगाने के बाद उसके माता पिता को ग्राम के कोटवार प्रकाश द्वारा मोबाइल पर सूचना दी। जब माता-पिता घर पहुंचे तो गले पर फांसी के निशान दिखाई दिए जिसकी सूचना थाना मेघनगर की दी गई। बीएस भाभबर द्वारा उक्त मामले की कायमी मर्ग 174 जाफौ में की गई। जांच प्रधान आरक्षक हेमचंद निनामा कर रहे हैं। उक्त डेड बॉडी को मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा पीएम के लिए भेजा गया।झाबुआ से फस्र्ट क्राइम सीन के डॉ. मुजालदा भी मौके पर जांच कर रहे हैं। बीते 3 माह में मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्या कारण लगतार लगभग 9 से अधिक व्यक्ति फांसी के फंदे पर झूल गए हैं। यह एक बड़ा सवाल शासन-प्रशासन के लिए है। ) Post navigation अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर फतेह क्लब मैदान पर हेलीपेड योग ग्रुप ने किया योग रीछ के हमले में मां-बेटी बुरी तरह हुई घायल, रीछ की तलाश में जुटा वन विभाग