आरिफ हुसैन/विशाल वाणी चंद्रशेखर आज़ाद नगर अल सुबह कट्ठीवाड़ा विकास खंड के ग्राम छोटी शर्दी के भयडिया फलिया में एक रीछ ने घर के पास डोलिया बिन रही महिला पर हमला कर दिया। रीछ ने महिला के साथ एक 15 वर्षीय लडक़ी को भी घायल किया है। घायलों को आजाद नगर सामुदायिक स्वाथ केंद्र पर उपचार के लिए लाया गया है। कुंवर सिंग जोहरिया ने बताया कि मेरी मां भुरली पति जोहरिया 45 तथा मजली नानबु 15 सुबह 6 बजे घर के पास डोलिया बिन रही थी। तभी अचानक एक बड़ा रीछ वहां आ गया मजली और मेरी मां को घायल कर दिया। ग्रामीण कुंवरसिंह ने बताया कि एक अन्य फलिये मुंढालचा फलिया में भी रीछ द्वारा घायल करने की खबर मिली है उन्हें भी स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जा रहा है। छोटी सर्दी भयडी फलिया भूरली पति जवरिया उम्र 50, पस्टार पाटला फलिया गणपत पिता कनिया उम्र 38 वर्ष दोनो को गम्भीर घायल किया है जो खतरे से बाहर है । ) Post navigation शासकीय उत्कृष्ट उ. माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस मनाया गया रात्रि 3 बजे गौवंश की हत्या कर मांस के टुकड़े-टुकड़े करने वाले सात आरोपियों के खिलाफ लामबंद्ध हुए हिंदू संगठन, की गिरफ्तारी की मांग