राणापुर से हर्षवर्धन सिंह परिहार

आज दिनांक 14 जनवरी 2023 को थाना यातायात झाबुआ के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 सड़क सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान जन सामान्य को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ यातायात थाना प्रभारी झाबुआ अनिल बामणिया के दिशा निर्देश मैं आज यातायात जागरूकता रथ को राणापुर भेजा गया। जहां पर थाना प्रभारी राणापुर संजय रावत द्वारा थाना वाहन ,नगरपालिका वाहन एवं अन्य शासकीय वाहनों को जागरूकता रथ के साथ शामिल कर जागरूकता रथ को रैली के रूप में जनता को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने के लिए तथा लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं से जन सामान्य की क्षतिपूर्ति की जाना संभव नहीं है। यह संपूर्ण जानकारी जन सामान्य को जागरूकता रथ के माध्यम से रैली के रूप में कस्बा राणापुर में झाबुआ नाका, सुभाष मार्ग, राठौड़ गली ,जवाहर मार्ग ,बस स्टैंड ,संपूर्ण कस्बे में घुमाया जाकर जन सामान्य को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि दिनों दिन वाहन दुर्घटनाओं में हो रही वृध्दि को कम किया जाकर तथा वाहन दुर्घटनाओं के माध्यम से हो रही अत्यधिक मृत्यु समाज को बहुत ज्यादा हो रहे नुकसान को भी नियंत्रित किया जा कर समाज को सुरक्षित किया जा सके, इस हेतु यातायात पुलिस झाबुआ एवं थाना प्रभारी राणापुर संजय रावत के नेतृत्व में यह कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *