हर्षवर्धन सिंह परिहार, रानापुर अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर काली नदी रानापुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रोता पहुंच रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया कथा श्रवण करने पहुंचे। कथा के पांचवे दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं नगर की धार्मिक जनता भागवत कथा के श्रवण के लिए प्रत्येक दिन पहुंच रही है। युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश चौहान, दिनेश गाहरी भी कथा स्थल पहुंचे और कथा का वाचन कर रहे महाराजजी का आशिर्वाद प्राप्त किया। वहीं कृष्ण जन्म में नगर से पहुंची धार्मिक जनता ने शानदार भजनों पर झूमते हुए भक्ति मय हो गए। इस दौरान बालक कृष्ण से लेकर वासुदेव बनकर भक्त पहुंचे और प्रसंग को जीवंत किया। Post navigation बाहरी राज्यों की पुलिस की इलाके में आमद से स्वर्णकार समाज में आक्रोश , आपराधिक षड्यंत्र का आरोप यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरुक करने निकला रथ