पेटलावद। हायर सेकंडरी की परीक्षा में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की होनहार छात्रा ग्राम बरवेट की रहने वाली यशस्वी नारायण त्रिवेदी ने उत्कृष्ट अंक लाकर अपने माता-पिता सहित गुरु का नाम रोशन किया है। यशस्वी ने सभी विषयो में विशेष योग्यता प्राप्त की और 82.6 प्रतिशत हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर पिता नारायण त्रिवेदी और माता नीता त्रिवेदी ने खुशियां मनाई। यशस्वी ने इस उपलब्धी का श्रेय अपने गुरुजनों, ईष्ट मित्रो और परिजनो को दिया है। Post navigation कॉमर्स कोचिंग क्लासेस के विद्यार्थियों ने मारी बाजी छायांश ने हायर सेकंडरी में बनाया 86.8 फीसदी अंक