पेटलावद। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामो में हर छात्र को सफलता प्राप्त हुई है। थांदला विकासखण्ड के खवासा ग्र्राम में रहने वाले होनहार छायांश देवेंंद्र पुरोहित ने रतलाम से हायर सेकंडरी की परीक्षा दी थी। जिसमें छायांश ने हर विषय में विशेष योग्यता प्राप्त कर 434 अंक प्राप्त कर 86.8 प्रतिशत हासिल किए। गौरतलब है कि छायांश के पिता देवेंद्र पुरोहित जनपद पंचायत पेटलावद में लेखा शाखा के पद पर पदस्थ है। छायांश की इस उपलब्धि पर उनके परिजनो सहित मित्रों ने हर्ष व्यक्त कर उसके उज्वल भविष्य की कामना की। अभी छायांश कोटा से आईआईटी की तैयारी भी कर रहे है। Post navigation यशस्वी ने उत्कृष्ट अंक लाकर प्राप्त की सफलता, परिजनों में खुशियां असन्तुलित होकर पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा