harish Rathod, petlawd पेटलावद-थांदला सीमा पर भेरूघाट से डीजल व पेट्रोल लेकर जा रहा इंडियन ऑयल का टैंकर असन्तुलित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार बीती रात 11 बजे के करीब मथुरा से पेट्रोल व डीजल भरकर रतलाम से झाबुआ स्थित एक पेट्रोल पंप पर जा रहा इंडियन ऑयल का टैंकर (एमपी 09 एचएफ 1384) स्टेट हाइवे पर भेरूघाट उतरते वक़्त असन्तुलित होकर पलट गया। घटना में चालक सोहन पिता रामनारायण धाकड़ ओर परिचालक रतनलाल अमबराम चंदेरिया दोनो निवासी बांगरोद को मामूली चोटे लगी है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बाल्टी, बोतल, जग आदि में सैकड़ों लीटर पेट्रोल भरकर ले गए। सूचना के आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पहुंचकर लोगों को भगाया। काफी मात्रा में डीजल जमीन में बह गया, जिससे वहां आग लगने का खतरा बढ़ गया। सुरक्षा के लिए वहां बेरिकेट्स लगाए। Post navigation देशी कट्टा दिखाकर बस रोककर लुटा ; एक लुटेरा धराया अज्ञात वाहन की टक्कर ने ली बाइक पर सवार दो युवकों की जान