पेटलावद। शहर में स्थित श्री कॉमर्स कोचिंग क्लासेस 12वीं का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। यहां पढऩे वाले विद्यार्थियो ने आज घोषित हुए परीक्षा परिणामों में प्रथम श्रेणी में आने के साथ ही विशेष योग्यता भी हासिल की है। कोचिंग संचालक चंद्रेश परमार ने बताया सलोनी उमेश पाटीदार ने 500 में से 455 अंक लाकर 91 प्रतिशत बनाए। वहीं राधिका ओमप्रकाश पाटीदार ने 500 में से 436 अंक प्राप्त कर 87.2 प्रतिशत बनाकर अपने माता-पिता और गुरूजनो का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धी पर सभी ने खुशियां मनाकर बधाईयां देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation तीन लाख की लागत से सीमेंट-कांक्रीट रोड का भूमिपूजन यशस्वी ने उत्कृष्ट अंक लाकर प्राप्त की सफलता, परिजनों में खुशियां