पेटलावद। जिला पंचायत सदस्य कलावती गेहलोत के मुख्य आतिथ्य मे मालपाडा ग्राम पंचायत कोदली में 3 लाख की लागत का सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर गेहलोत ने कहा कि मुझे क्षेत्र की जनता ने अन्य सदस्यों की तुलना मे सबसे अधिक मतों से जिताकर सेवा का अवसर दिया है। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं एवं क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। कार्यक्रम में मानसिंह मुणिया, चेनसिंह डामर, राजु मुणिया, वेसता, मांगू धनकी बाई, काली बाई आदि कईलोग उपस्थित थे। Post navigation भाजपा को वोट देकर बनाए भाजपा की नगर परिषद : प्रभारी मंत्री सारंग कॉमर्स कोचिंग क्लासेस के विद्यार्थियों ने मारी बाजी