झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
भाजपा का वोट देकर आपको अपना हिंदुस्तान के प्रति प्रेम दिखाना है। भाजपा को वोट देकर आपको आने वाले दो माह में पेटलावद में भाजपा की परिषद बनना है सभी अपने हाथ उठाकर इस गोधुली बेला में संकल्प ले की आने वाले चुनावों में भाजपा को वोट देंगे। उक्त बात प्रभारी मंत्री विश्वास सांरग ने पेटलावद में आयोजित अत्योदय मेला और हितग्राही सम्मेलन में नगर परिषद चुनाव मे भाजपा को जीताने की अपील करते हुए लोगों को संकल्प दिलवाया। आयोजित अंत्योदय मेले और हितग्राही सम्मेलन में 9 करोड़ की आर्थिक सहायता 9 विभागों की 26 योजनाओं के तहत 3 हजार 212 हितग्राही को वितरि की गई। कार्यकम मे विधायक निर्मला भूरिया ने भी संबोधित किया। वही जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री सारंग ने शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने अपने शासन काल में कई हितग्राही मूलक योजनाओ चलाइ है। जिस कारण ही हम हितग्राही सम्मेलन आयोजित कर पा रहे है। अन्यथा कांग्रेस शासन में कोई हितग्राही मूलक योजना नहंी चली थी। जिस कारण से वे कभी हितग्राही सम्मेलन नहीं करा पाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने निमार्ण कार्यो के साथ साथ मानव मात्र के विकास के लिए भी योजनाए चलाई है इसके लिए सरकार हमेशा प्रयत्नशील है, पहले राजा राजवाडे राज्य करते थ अपनी संतानों की अच्छे से शादियां करते थे कितु अब शिवराज सरकार ने हर बेटी की शादी की जिम्मेदारी ली है। वही रोजगार और महिलाओं को सम्मान भाजपा सरकार ने ही दिलवाया है। इस मौके पर गौरसिंह वसुनिया, नगर परिषद अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी, जनपद अध्यक्ष मथुरी मूलचंद निनामा, नप उपाध्यक्ष आाजाद गुगलिया, जनपद उपाध्यक्ष राजलक्षमी राठौर, तीनों मंडल अध्यक्ष शंकरलाल राठौर, कृष्ण्पालसिंह राठौर, अजमेरसिंह भूरिया, हेमंत भटट, विनोद भंडारी, नवीनचंद बोडायता, प्रकाश मुलेवा, राजेश यादव, सोनिया ओसारी, भरत पाटीदार, मनोज पुरोहित आदि मौजूद थे। सके साथ ही प्रशासन की और से कलेक्टर आशीष सक्सेना, एसपी महेशचंद जैन, जिला पंचायत सीईओ अनुाराग चौधरी, एसडीआपी, आरआर अवासिया, टीआई लोकेन्द्र सिह ठाकुर,एसडीएम सीएस सोलंकी, सीएमओ एलएस डोडिया, स्वच्छाता निरीक्षक आनदविजय सिंह राठौर, देवेन्द्र पुरोहित आदि उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन यश रामावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *