झाबुआ Live डेस्क के लिए विपुल पांचाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट 

एक 50 वर्षीय अधेड़ बडवे ( तांत्रिक ) के प्यार मे अंधी एक 35 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति की हत्या प्रेमी तांत्रिक से करवा दी । लेकिन जब पति की हत्या के बाद इस विवाहिता ने लगातार 3 दिनों तक अपना मोबाइल बंद रखा तो बच्चो के साथ पुलिस को भी संदेह हो गया ओर हिरासत मे लेकर जब विवाहिता रेमूबाई से पूछ-ताछ हुई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है । एसपी महेशचंद्र जैन ने आज झाबुआ पुलिस कंट्रोल रुम मे आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मे तुफान हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रेमूबाई पति तुफान निवासी नवागांव बीते कुछ साल पहले बीमार रहती थी इस पर वह गुजरात के दाहोद जिले के “खंगेला ” निवासी बडवा मथुर पिता मानसिंह मैडा ” के यहाँ इलाज करवाने जाने लगी ओर इसी दोरान रेमूबाई को तांत्रिक मथुर से रेमूबाई को इश्क हो गया ओर यह इश्क लंबे समय से चल रहा था ओर तुफान इनके मिलने मे रोडा महसूस हो रहा था इस पर रेमूबाई के पति तुफान को रास्ते से हटाने का फैसला लिया गया ओर 7 मई 2017 को रेमूबाई ने रात 9 बजे अपने पति को षड्यंत्र पूव॔क बुलाया कि बडवा ए रहा है ओर तुफान रात को जब बाइक से निकला तो रास्ते मे लाठीयो से तांत्रिक मथुर ओर उसके एक साथी गोरचंद ने मिलकर तुफान को मार डाला ओर बाइक उस पर गिराकर फरार हो गये ताकी लोग तुफान की मोत को हादसा समझे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *