अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- स्थानीय जोबट हॉस्पिटल में खड़ी जननी वाहन को पीछे से एक तूफान ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे जननी ड्राइवर शंकर सिंह अजनार अपने वाहन के आगे खड़ा था जो घायल हो गया। हॉस्पिटल परिसर में ही रहने वाले पत्रिका संवाददाता ने जानकारी लेकर थाने पर फोन लगाया। पुलिस विभाग से नवागत थाना प्रभारी मौके का जायजा लेने आया जिस पर सूचनाकर्ता आकाश उपाध्याय ने उन्हें घटना की जानकारी देनी चाही जिस पर नशे की हालत में थाना प्रभारी ने पत्रकार आकाश उपाध्याय के साथ बदसलूकी हुए अपशब्द कहे ओर अपने पॉवर का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। इनके चिल्लाने पर आकाश उपाध्याय ने कहा कि आपको घटना की जानकारी दे रहा हूं, तो थाना प्रभारी ने कहा कि हम क्या यह झक मारने आये है। जो भी हो नवागत थाना प्रभारी की इस प्रकार की पत्रकार के साथ बदसलूकी निंदनीय है। आकाश उपाध्याय ने अलीराजपुर लाइव संवाददाता को बताया कि इस प्रकार थाना प्रभारी के द्वारा की गई बदसलूकी की शिकायत एसपी ओर आईजी से की जाएगी। इनके द्वारा की गई बदसलूकी के समय डॉ बघेल व पूरा स्टाफ भी वही मौजूद था। Post navigation सुबह 6 बजे से काटी बिजली, गरमी से लोग परेशान भाजपा को वोट देकर बनाए भाजपा की नगर परिषद : प्रभारी मंत्री सारंग