कल गुजरात के मोरवी में एक हादसे में मारे गए झाबुआ जिले के आठ श्रमिकों में से चार झाबुआ तहसील के नवागांव के निवासी थे उनके शव आज नवागांव पहुंच गए। मृतकों के नाम कसमा खराड़ी, ललिता खराड़ी 13 वर्ष, तेजल आयु 14 वर्ष एवं अखिलेश खराड़ी 18 वर्ष है। नवागांव में शव पहुंचने की सूचना पर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया भी पहुंच गए और मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शवों पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। भूरिया ने परिवार को तुरंत राहत के लिए शासन की ओर से 20 हजार रुपए मदद भी सौंपी। भूरिया के साथ शंकर भूरिया एवं राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। कांतिलाल भूरिया ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इन ग्रामीणों की मदद के लिए वे प्रभारी मंत्री व मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *