रितेश गुप्ता, थांदला मनावर से कांग्रेस के विधायक एवं जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ.हीरालाल अलावा ने आज मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि गुजरात के मोरवी में हादसे का शिकार हुए झाबुआ जिले के आदिवासी श्रमिकोंको शासन की ओर से मुआवजा दिया जाए। जयस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबूसिंह डामोर ने बताया कि डॉ.हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी आठ मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए दिये जाए तथा घायलों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। साथ ही आदिवासी बहुल इलाकों से पलायन को रोकने के लिए अविलंब बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। ) Post navigation मोरवी हादसे में मृतकों के परिवार से मिले भूरिया, संवेदना व्यक्त कर दी राहत राशि दस मिनट में दस किलोग्राम मक्का दाना चट कर जाते हैं सैकड़ों पक्षी, देखिए जीवदया समिति की अनूठी पहल