जीवनलाल राठौड़, सारंगी दिनांक 28 /02/021 को मुकेश पिता शंभू खराड़ी निवासी मांडन ने पुलिस चौकी सारंगी में रिपोर्ट किया की मांडन गंगा खेड़ी रोड सती माता वाले नाले के पास गंगा खेड़ी रोड तरफ एक मोटरसाइकिल पर तीन लोगो के द्वारा बकरी चुराकर मोटरसाइकिल से लेकर भाग गए हैं फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पेटलावद पर अपराध क्रमांक 448 /2021 धारा 379 भादवी का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद सिंह वास्केल के निर्देश से तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद सुश्री सोनू डाबर व थाना प्रभारी पेटलावद संजय रावत के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई| गठित टीम के द्वारा चौकी प्रभारी सारंगी उनि अशोक बघेल, प्रधान हीरालाल, आर, नूरसिंह, आरक्षक कांतिलाल, आरक्षक राकेश, आरक्षक महिपाल, आरक्षक कमल मीणा को मुखबिर सूचना पर आरोप पप्पू पिता फूलचंद भाबर व राजू पिता बालू मुणीया निवासी महुडी कला थाना रायपुरिया आरोपी राकेश पिता लक्ष्मण मुणीया निवासी उमेदपुरा से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बकरी बरामद की जाकर गिरफ़्तार किया गया एवंं आज कोर्ट पेटलवाद पेश किया गया। Post navigation जनजातिविकास मंच और सामाजिक एवं धार्मिक संगठन करेगे देश सेवा मे सेवाकाल पुर्ण कर लोट रहे फोजी का स्वागत उत्साह पूर्वक माना फ्रेंडशिप डे