थांदला ,कहते है एक खास और अच्छा मित्र हो तो वो दुनिया की सबसे बड़ी दौलत का मालिक होता है , मगर जिनका 1,2मित्र न हो पूरी टोली हो तो पूरी दुनिया ही उनकी हो जाए । ऐसा ही नजारा पूरे नगर में सुबह से देर शाम तक नगर में देखा गया । छोटे से लेकर बड़े , युवक, युवतियां,बुजुर्ग सभी ने मित्रता दिवस को अति उत्साह के साथ मनाया। मित्रता दिवस धूमधाम मनाया गया । सुबह से शाम तक पिकनिक स्पॉट, कैफे एवम रेस्टोरेंट पर जमकर भीड़ रही। बच्चों में फ्रैंडशिप डे को लेकर विशेष उत्साह दिखा। नगर में बच्चो की टोलिया एक दूसरे मित्र के घरों पर पहुंच , फ्रैंडशिप डे बेल्ट बांधती नजर आई। युवाओं ने भी अपने मित्रो को उपहार देकर व रेस्टोरेंट या पिकनिक स्पॉट पर जाकर पर्व के रूप में मित्रता दिवस मनाया । अपने अपने मित्रो को बधाई संदेश एवम आकर्षक उपहारों का आदान प्रदान किया व सोशल मीडिया पर कविता ,वीडियो एवम संदेशों के माध्यम से एक दूसरे को बधाई दी। Post navigation मोटर साइकिल से बकरी चुराकर भागे आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश के बीच भजन गाकर एवं काले मटके फोड़ कर किया प्रदर्शन, संयुक्त मोर्चा ने मांगे पूरी करने की रखी मांग