छकतला। सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो लोग घायल, गेंदा तिराहे पर दो मोटरसाइकिल सवार आमने-सामने भिड़ं गये, जिसमें नगीन पिता मथुरिया निवासी रेणदा गुजरात की मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजें की। नगीन छकतला बाज़ार में खेती दवा छिड़काव पम्प लेकर आया था, हो सकता हैं उससे सुधार कर वापस घर की और जा रहा हो। घटना स्थल पर छकतला पुलिस को ख़बर लगते ही तत्काल सहायता के लिए पहुंची, जहां चौकी प्रभारी नायक द्वारा काॅल कर एम्बुलेंस उपलब्ध कराई, एवं अस्पताल रवाना किया, घटना में घायलों को भी अस्पताल रवाना किया। Post navigation छात्रावास में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं को तिरंगे ध्वज का महत्व बताया अवैध गोवंश परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार