छकतला। आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के नेतृत्व में अवैध गौवंश परिवहन तथा पशु क्रूरता को रोकने के लिए थाना प्रभारी बखतगढ़ आशा बामनिया द्वारा पिकअप वाहन से 3 गौवंश के साथ दो लोग गिरफ्तार। एफआईआर दर्ज, अपराध क्रमांक 132/24 व 4.6.9. गौ वध प्रतिरोध अधिनियम तथा 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी परविन पिता कालु एवं चालक इजमाम पिता अब्दुल हक को गिरफ्तार कर कुल मसुका 5 लाख 10 हजार रुपए का जब्त किया। इस कार्यवाही में शामिल थाना प्रभारी आशा बामनिया,सहा उप नि. मजहर खान, प्र आर. मनोज, आर.संजय,आर. महेश,आर.पुजा, का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Post navigation मोटर साइकिल की आमने सामने भिड़ंत में एक की मौत वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौड़ की 386 जयंती पर निकाली शोभायात्रा