जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत शनिवार रात मोटरसाइकिल और डंपर की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कल रात में खंडवा बड़ौदा रोड ग्राम खरपाई में वेश्या पिता सोमला उम्र 33 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से खंडाला से सेजगाव अपने घर आ रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे आवरलोड डंपर की टक्कर होने से सेजगाव निवासी वेस्तिया की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। वही  घायलों को ग्रामीणों द्वारा जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *