झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- माही प्लांट पर 26 सितंबर को सुबह 8 से 12 बजे तक मैंटेनेंस का कार्य चलने के कारण रायपुरिया में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए रायपुरिया के जेई यशवंत भाईसारे ने झाबुआ लाइव को बताया कि माही प्लांट पर 33केवी लाइन का मैंटेनेंस कार्य सोमवार को किया जाएगा, जिसके चलते रायपुरिया में चार घंटे बिजली प्रदाय नहीं की जा सकेगी। वही रायपुरिया पंचायत के सचिव मोहन मावी ने भी जेई भाईसारे से बात की तो उनका कहना था कि बिजली कटौती के समय अपने सीएफएल बल्ब लगाने-निकालने का कार्य कर सकते हैं, ताकि बाद में इन कार्यों के लिए बिजली अलग से नहीं काटी जाए। Post navigation सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी कटाव से परेशानी भाजपा मंडल ने हर्षोल्लास से मनाई पंडित दीनदयाल की जयंती