डॉ.सरफराज खान, उमरकोट उमरकोट ग्राम में मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 5 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। यह विवाह कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया था। विवाह कार्यक्रम के दौरान रीति-रिवाज व धार्मिक रस्मों के तहत वर-वधु ने एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वचन लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मेघवाल समाज अध्यक्ष भूरालाल राठौड़, चितरंजन सिंह राठौर, मोहरसिंह, घनश्याम, शिवा, गोपाल, राजू व जीवन मेघवाल का सहयोग सराहनीय रहा जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल हुआ। ) Post navigation लूट की नीयत से बाइक सवार को घायल करने वाले लुटेरों पर अभी भी कार्रवाई नहीं गुमानसिंह डामोर ने हाट बाजार में जनसम्पर्क कर किया नुक्कड़ सभा का आयोजन