लोहित झामर, मेघनगर जिले में प्रति मंगलवार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित ग्रामीणों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विकासखंड स्तर पर विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुवात की गई है। अगली “विशेष जनसुनवाई” कार्यक्रम का आयोजन 03 सितम्बर 2024 (मंगलवार) को प्रातः 11.00 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष, मेघनगर में किया जाएगा। जिसमें जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त विशेष जनसुनवाई के नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मेघनगर रहेंगे। सीईओ जनपद पंचायत मेघनगर और सीएमओ नगर परिषद मेघनगर, सहायक नोडल अधिकरी रहेंगे। जनसुनवाई के लिये तहसीलदार मेघनगर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ सम्पूर्ण आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगें। Post navigation मेघनगर में खुलेआम फल-फूल रहा सट्टा कारोबार, नौजवान बन रहे सट्टे के आदि श्री राम कथा में मना भगवान का जन्मोत्सव, बुधवार को होगी खाटू श्याम की भजन संध्या