लोहित झामर, मेघनगर कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा मेघनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की दो कार्यवाहियां की गई। जिसके अंतर्गत ग्राम रंभापुर में स्थित श्री राम मंदिर की भूमि जिसका सर्वे नम्बर 439, 440, 449, 807, 808, 809 रकबा लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर से तीन लोगों का अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण की कार्रवाई के पूर्व संबंधित अतिक्रमण कर्ताओं को सूचना पत्र जारी कर विधिवत सुनवाई की गई थी। इस भूमि का अनुमानित मूल्य 46 लाख रुपए है। एक अन्य कार्यवाही में ग्राम मदरानी के मुख्य रोड से 800 मीटर की लंबाई में सड़क के दोनों और दो-दो मीटर चौड़ाई के अतिक्रमण हटाए जाने की मुहिम चलाई गई। इस कार्यवाही में 0.32 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाए गए। यहां अतिक्रमण हटाए जाने से पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए थे किंतु समय अवधि में स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने पर आज कार्यवाही की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, तहसीलदार ममता मिमरोट, क्षेत्र के समस्त पटवारी, कोटवार पर्याप्त पुलिस बल एवं ग्राम पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। Post navigation केंद्रीय जांच के घेरे मे मेघनगर का अकेला शख्श जिसने शब्द की साधना की उसका व्यक्तित्व निखर गया : डाॅ. जेसी सिंहा