झाबुआ, हमारे प्रतिनिधि: बीजेपी ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर शिकंजा कसने के साथ उनके खिलाफ अनुशासन का डंडा चलाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में जनपद पंचायत मेघनगर के पूर्व उपाध्यक्ष राजमल पडियार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष शैलेष दुबे ने एक बयान जारी कर पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी। राजमल पडियार पर आरोप है की वह जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती देवली ताहेड के विरूद्ध पार्टी विरोधी कार्य कर रहे थे। इसी वजह से उन्हें पार्टी से बेदखल किया गया है। Post navigation SPECIAL: कांग्रेस में ‘गृहयुद्ध’ के हालात, सब कुछ देखकर भी ‘सेनापति’ मौन झाबुआ की पवित्र पावन धरा पर श्री दुर्गा पाठ, 108 कुंडीय महायज्ञ का होगा आयोजन