झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः झाबुआ की पवित्र पावन धरा पर श्री दुर्गा पाठ कार्यक्रम, अखिल भारतीय योग प्रचार समिति द्वारा पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शनिवार से किया जा रहा है। जिसके तहत प्रथम दिन से श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ आरंभ होगा।

1 फरवरी को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात् नेहरू मार्ग स्थित श्री दक्षिणी मुखी महाकालिका माता मंदिर में श्री दुर्गा पाठ, 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें परम् पूज्य गुरूदेव ब्रहा्राचारी सत्यानंदजी अपना सानिध्य प्रदान करेंगे। पांच दिवसीय आयोजन का समापन 4 फरवरी को होगा।

यह जानकारी देते हुए योग प्रचार समिति के संयोजक एवं पत्रकार दिलीप वर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन की व्यापक तैयारियां की गई है। जिसके तहत शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाने के साथ बेनर, पोस्टर लगाकर भी आयोजन का प्रचार-प्रसार किया गया है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेंपलेट्स वितरित कर उन्हें आवश्यक रूप से सभी धार्मिक कार्यक्रमों में पधारने की अपील की गई है।

कालिका माता मंदिर में होगा अखंड पाठ:

संयोजक ने बताया कि प्रथम दिन 31 जनवरी को स्थानीय नेहरू मार्ग स्थित प्राचीन श्री दक्षिणी महाकालिका माता मंदिर में श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ प्रातः 9 बजे से आरंभ होगा। जिसकी पूर्णाहूति 1 फरवरी को प्रातः 10 बजे होगी। 1 फरवरी को सिद्धेश्वर काॅलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कालिका माता मंदिर पर पहुंचेगी।

108 जोड़े होंगे शामिल:

मानव की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला दुःख निवारण श्री दुर्गा पाठ का आयोजन होगा। जिसमें 108 कुंडीय महायज्ञ में 108 सपत्निक जोड़े शामिल होंगे। महायज्ञ परम् पूज्य गुरूदेव ब्रहा्रचारी सत्यानंदजी की विशेष उपस्थिति में संपन्न होगा। इसके पश्चात रामचरित मानस एवं दुर्गा पाठ की पूर्णाहूति होगी। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे से मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

तीन दिनों तक चलेगा प्रज्ञा ध्यान शिविर:

2 से 4 फरवरी तक प्रज्ञा ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयोजक वर्मा ने बताया कि विशेष इच्छुक भक्तजन जो नामदान (गुरू दीक्षा) लेना चाहते है, वे परम् पूज्य सत्यानंदजी से दीक्षा ग्रहण कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन को लेकर शनिवार को एलाउंसमेंट के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। समिति द्वारा सभी धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *