मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ इस्लाम धर्म के पाक महीने रमजान के समापन के पश्चात आज समाज जनों ने ईदगाह पर जाकर नमाज अदा की तथा देश में अमन-चैन की दुआ की गई। मुस्लिम पंच कमेटी के सदर शकील अहमद कुरैशी ने बताया कि मुस्लिम जमात का पाक महीना रमजान जिसमें एक माह तक रोजे रख कर खुदा की इबादत पांच समय की नमाज अदा कर की गई, रमजान माह के समापन के बाद चांद दिखने के दूसरे दिन ईद – उल – फितर का त्यौहार मनाया जाता है,इस वर्ष भी आम्बुआ में आज यह त्यौहार धूम धाम से मनाया गया, सुबह ईद गाह पर समाज के मौलाना की अगुवाई में ईद की नमाज अदा की जा कर देश तथा क़स्बे में अमन-चैन कायम रहे ऐसी दुआ की गई तथा गले मिल कर मुबारक बाद दी गई,साथ ही दिन भर सेवइंया की दावत दी गई। Post navigation नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी