संसार की मोह माया को छोड़कर संयम पथ पर अग्रसर हो रहीं, छोटी सी उम्र में जैन भगवती दीक्षा लेने जा रहीं मुमुक्षु बहन मेघा का शुक्रवार को शहर में वर्षीदान वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद बहुमान किया जाएगा। यह कार्यक्रम ऋषभदेव बावन जिनालय में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के महामंत्री निखिल भंडारी ने बताया कि राष्ट्रसंत जैनाचार्य विजय जयंतसेन सूरीश्वर मसा की निश्रा में 27 मई को भव्य सामूहिक दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के सूरत में होगा। इस अवसर पर मुमुक्षु बहन मेघा भी दीक्षा ग्रहण करेगी। शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे बावन जिनालय में वर्षीदान वरघोड़ा निकाला जाएगा, जिसमें दीक्षार्थी बहन को रथ में बिठाकर शहर भ्रमण करवाया जाएगा। जिसमें मेघा बहन विभिन्न सामग्रीयां वितरित करेगी। यह वरघोड़ा रूनवाल बाजार, थांदला गेट, बाबेल चोराहा, चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, आजाद चोक, राजवाड़ा चोक, लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए पुनः बावन जिनालय पर पहुंचेगा। Post navigation चंदेरी इंडियन नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इश्वरम्मा दिवस भक्ति भाव के साथ मनाया गया