झाबुआ। भगवान सत्यसाईं बाबा की माताजी ईश्वरम्मा के निर्वाण दिवस पर स्थानीय विवेकानंद कालोनी में सत्यसाईं सेवा समिति द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ ईश्वरम्मा दिवस का आयोजन किया गया। समिति द्वारा दोपहर में स्थानीय वनवासी आश्रम के बच्चों के लिए नारायण सेवा का आयोजन किया गया। ओंकारम सुप्रभातम के साथ ही सत्यधाम पर आकर्षक झांकी ओम प्रकाश नागर द्वारा लगाई गई। सायंकाल को आध्यात्मिक नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें शिवकुमारी सोनी, ज्योति सोनी, कृष्णा चोहान, मनोरमा यावले आदि द्वारा संुदर भजनों की प्रस्तुति दी। वही नगीनलाल पंवार, शरद पंतोजी, ओम नागर, हिमांशु पंवार, गजानन यावले ने भी नाम संकीर्तन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नेपाल में आई भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों एवं नेपालवासियों की सहायतार्थ सत्यसाई सेवा समिति की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में 5 हजार की राशि स्टेंट आफिस को भेजी गई है जहां से पूरे प्रदेश की सत्यसाई सेवा समितियों से राशि का संकलन करके उसे प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा।5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *