जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन – कलावती भूरिया झाबुआ। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों को दिए गए राज्यमंत्री के दर्ज पर अपना व्यक्तव्य देते हुए जिला पंचायत झाबुआ की अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि मुझे राज्य मंत्री बनकर लालबत्ती नहीं पाना है, पूरे प्रदेश के जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों की मांग है कि उन्हें त्रि-स्तरीय पंचायत राज के अधिकार प्रदान किए जाए और जब तक यह अधिकार नहीं मिल जाते है, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिपं अध्यक्ष भूरिया ने स्पष्ट लहजे में कहा कि सरकार हमे लालबत्ती देकर लालीपॉप देने एवं विरोध प्रदर्शन खत्म करने के प्रयास कर रही है, लेकिन हमारे लिए लालबत्ती से ज्यादा हमारे अधिकार है, जो सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए हमसे छीन लिए है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश के जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिगण 2 अक्टूबर को भोपाल में अपना जंगी प्रदर्शन करेंगे एवं गूंगी बहरी सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब तक उक्त प्रतिनिधियों को त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सभी अधिकार नहीं मिल जाते है, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। Post navigation जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया को राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत चांटा मारा तो आवेश में आकर रूमाल से गला घोटकर कर दी हत्या