झाबुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान 30 नवम्बर को जिले के भ्रमण पर रहेगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चोहान 30 नवम्बर को 12.25 बजे झाबुआ जिले के ग्राम भगोर में हेलीकाप्टर से पहुंचकर जनसंवाद करेंगे एवं झाबुआ जिले के ग्राम नवापाडा नवीन, गोपालपुरा, खुटाजा, कल्लीपुरा एवं ग्राम अंतरवेलिया में ग्रामीणो से चर्चा करेंगे। इसके बाद झाबुआ शहर मे बस स्टैंड, राजवाडा चोक एवं राजगढ़ नाका पर भी शहरवासियो से संवाद कर सर्किट हाउस झाबुआ मे रात्रि विश्राम करेगे। अगले दिन 1 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे झाबुआ से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने हेलीपेड एवं अन्य स्थलों का जायजा लिया । Post navigation कांग्रेस की जीत मे ” कांतिलाल ” के ” प्रशांत किशोर” बने ” डा विक्रांत भूरिया “ सांस्कृतिक उत्सव मे विद्यार्थियो ने दी आकर्षक प्रस्तुतिया