1थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मिशन हायर सेकंडरी स्कूल मे मैदानी खेल एवं सास्कृतिक प्रस्तुतियों के विशेष समागम के साथ वार्षिक क्रीड़ा उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के अध्यक्ष बिशप बसील भूरिया, विशेष अतिथि सिस्टर दिव्या सुपीरियर लनरल पीएसए रहे। अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं केा पारितोषिक वितरण भी किया गया। प्राचार्य सिस्टर मारियट द्वारा शालेय रिपोर्ट का वाचन कर संस्था की विभीन्न गतिविधियों से आंगतुको को अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एक्शन सोंग, बोरा फाईट, गेंद लुढ़काना, समूह डांस जिसमे मध्यप्रदेश, राजस्थान ,गुजराती गरबे एवं लोक नृत्य रहे। जिन पर शालेय छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गइ। समारोह के अध्यक्ष बिशप बसिल भूरिया ने कार्यक्रम को संबोधीत करते हुए कहा बच्चों को मैदानी खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ानी अति आवश्यक है। पढ़ाई ओर खेल दोनों मे एक समान ध्यान दे। साथ ही उन्होने जीवन मे आगे बढ़ने हेतु मुल मंत्र भी बच्चो को दिए। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वी मे शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं कपिल राठोड, मीना त्रिवेदी, किशोर पड़वाल, रजनी व्यास को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद धानक द्वारा एवं आभार शाला के व्यवस्थापक फादर कासमीर डामोर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *