झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष विजेबहादुरसिंह उमरकोट ने ग्राम पंचायत में रखा कार्यकर्म रुपरेखा को भाजपा प्रवक्ता बसंतसिंह डोडियार ने मुखयमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान ग्रामीण को समझाया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ग्रामीण एव शहर में जो नीतियां लागू की है उसे सभी को लाभ मिला है। उससे हम जानते है इस मौके पर जनपद सदस्य अनसिंह दायमा भुरीघाटी ने अपने विचार व्यक्त किए कहा कि आज और बीते हुए कल को देखो योजनाएं भाजपा के कार्यक्रम में सभी का लाभ हुआ है। समाज सेवक माना चौधरी, सरपंच मोहन डामोर, सरपंच बाधुसिंह वास्केल, किसान मोर्चा ब्लाक महामंत्री बाबूलाल सोलंकी, आनंदीलाल पटेल, गोपाल माडवाड़ी, छीतू दुधी एवं समस्त ग्रामीण लोग मौजूद थे। Post navigation महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए सौंपा ज्ञापन दो दिनों से लिंक फेल, व्यापारी, किसान सभी परेशान