पियुष चन्देल, अलीराजपुर — मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लेपटाप वितरण कार्यक्रम हेतु अलीराजपुर जिले से 99 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इन विद्यार्थियों को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लैपटाप हेतु राशि वितरण के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। उक्त विद्यार्थियों को भोपाल प्रस्थान करने के पूर्व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विधायक नागरसिंह चौहान, कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, एसडीएम केसी ठाकुर, डीपीसी नवीन श्रीवास्तव, डीईओ नरेन्द्र भिंडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जिले से उक्त योजना के तहत 72 बच्चों का चयन हुआ था। वर्तमान में जिले से 99 बच्चों का चयन हुआ है। Post navigation जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन, 337 किसानों को 38 लाख 98 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र वितरित सदप्रवचन कार्यक्रम में बोले सुंदरसूरीश्वरजी मसा- जोर से बोले मगर जो बोले प्यार से, हमें सुख चाहिए तो सुख देने की प्रक्रिया करना ही पड़ेगी