रायपुरिया@ लवेश स्वर्णकार आदिवासी बाहुल्य इलाको मे ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमो के लिए बर्तन मुहैया करवाने के उद्देश्य से शासन ने मुख्यमंत्री बर्तन योजना शुरू की है जिसके तहत रायपुरिया में बर्तनों के 2 सेट स्वीकृत किए गए है योजना में आए राजस्व ग्राम तलावपाड़ा के बर्तनों का वितरण ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच सुखराम मेड़ा ने किया है। गौरतलब है कि उक्त ग्राम के लिए बर्तनों का वितरण जनपद स्तर से बिना ग्राम पंचायत को संज्ञान में लाए बिना ही अन्य व्यक्ति को बांट दिए थे जसके बाद राजस्व ग्राम तलावपाड़ा के कई ग्रामीणों ने आकर पंचायत में एकत्रित होकर बर्तन उन्हें दिलवाने की शिकायत की थी जिसके बाद सरपंच सुखराम मेड़ा ने वरिष्ठ अधिकारियों और बर्तन बांटने वाले ठेकेदार को अवगत करवाया था जिनके बाद मामले में संज्ञान लिया गया और बर्तन ग्राम पंचायत रायपुरिया को दिलवाए गए उक्त बर्तनों को आज ग्राम पंचायत के सरपंच सुखराम मेड़ा सचिव तोलसिंह निनामा तथा रोजगार सहायक राजेन्द्र सालवी द्वारा बांटे गए है। Post navigation आमने सामने दो बाइक भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल खराब फसलों को देखने विधायक मेड़ा पहुँचे रताम्बा; अधिकरियो से निरीक्षण व सरकार से मुआवजा देने की रखी माँग रखी