रायपुरिया लवेश स्वर्णकार अत्यधिक वर्षा से अधिकांश किसानों की फसलों खराब हो गई है जिसको लेकर किसान चिंतित है महंगे महंगे बीज और किट नाशक दवाई लाकर खेती की है ।ऐसे में फसल खराब हो चुकी है ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मेड़ा ग्राम रताम्बा पहुँचे उन्होंने खेतो में जाकर फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की समस्या सुनी और कहा कि कृषि अधिकरियो को इन किसानों के खेतों का सर्वे कर फसल बीमा या मुवावजा दिलवाने के लिए कार्रवाही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि में किसानों की खराब फसलों के लिए जो भी मदद हो सकेगी उसके लिए सरकार को अवगत करवाऊंगा । रताम्बा के किसानों ने विधायक के समक्ष मांग रखते हुवे कहा कि सरकार हमारी सुनवाई करे या तो हमे मुआवजा दे या हमारा लिया हुवा कर्जा माफ करे किसानों ने बताया कि उनके खेतो में सोयाबीन के पौधे बड़े बड़े हो गए लेकिन उनमें फलियां ही नही उगी है । विधायक वालसिंह मेड़ा ने कहा है कि में गांव गांव जाकर किसानों की फसल देख रहा हु और में कृषि अधिकरियो जानकारी देकर बता रहा हु की इन किसानों के खेतों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलवाने की कार्रवाही करे। इस अवसर पर विधायक वालसिंह मेड़ा के साथ रायपुरिया सरपंच सुखराम मेड़ा भी मौजूद रहे। Post navigation मुख्यमंत्री बर्तन योजना के तहत ग्राम पंचायत भवन पर बर्तनों का हुआ वितरण एक ही मोहल्ले में तीन जगह चोरों की आमद,लंबे समय बाद फिर चोर सक्रिय ग्रामीणों से गश्त की अपील