अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- पहले लक्ष्य तय करे और खूब मन लगाकर परिश्रम करे तो सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी। यह विचार जोबट विधायक माधौसिंह डावर ने कन्या उमावि चंद्रशेखर आजाद नगर में प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए। इस दौरान विधायक डावर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का सपना पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है और पूरे प्रदेश में 15 से 30 जनवरी तक प्रेरणा संवाद स्थापित करने के लिए करने के लिए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर ने भी छात्राओं को प्रेरणा स्वरूप लघु सत्यकथा सुनाई। विशेष अतिथि के रूप में आजादनगर तहसीलदार दर्शनासिंह ने भी बच्चों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए मेडिकल व प्रशासनिक पदों पर कैसे चयन हो, इस संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सफलता प्राप्त करने हेतु सतत परिश्रम व लक्ष्य तय करने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा आजाद नगर के मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजन दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत प्राचार्य विनोद कुमार कोरी एवं गोपाल कृष्ण राठौर ने पुष्पमालाओं से किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र बैरागी ने किया। Post navigation डीपीएस में हादसे के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, स्कूल बसों को दुरुस्त करने के लिए दिए निर्देश संतोषजनक कार्य न करने के चलते कलेक्टर ने महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी का चार्ज तहसीलदार को सौपने के दिए निर्देश