सलमान शैख़. पेटलावद
पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अर्ध सैनिक बल सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा बढ़ा है। हर किसी ने अपने गुस्से का इजहार अपने तरीके से किया। ऐसे में अन्नदाता ने भी अपने तरीके से आक्रोश जताया था।
यह खबर मीडिया में फैलने के बाद सीएम कमलनाथ तक पहुंची, जिस पर सोमवार को सीएम कमलनाथ ने ने अपने ट्वीटर एकाउंट ने अन्नदाता के उस जज्बे को सलाम किया।
जी हां, हम बात कर रहे है। मप्र के झाबुआ जिले के पेटलावद के किसानो की। दरअसल, यहां के किसानो ने रविवार को एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान को अपने टमाटर निर्यात करने से मना कर दिया था। बता दे कि पेटलावद तहसील में पैदा होने वाले टमाटर पाकिस्तान में मशहूर है, लेकिन अब आतंकियो को पालने वाले देश में वे अपने टमाटर भेजकर देश के साथ गद्दारी नही करेंगे, इस बड़े फैसले से इन किसानो को भारी नुकसान भी उठाना पड़ेगा, लेकिन उन्होने अपने नुकसान की परवाह नही की और विगत दिनो हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उन जवानो को सच्ची श्रद्धांजली अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह लिखा ट्वीट में:
मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट के बाद मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी पेटलावद के किसानो की तारीफ के लिए एक ट्वीट छोड़ दिया। जिसमें उन्होनें लिखा कि मप्र के झाबुआ जिले के पेटलावद के किसान भाई नुकसान उठाकर भी अपने टमाटर पाकिस्तान नही भेजेंगे। यह जानकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया। जय जवान, जय किसान।
आपको बता दे कि झाबुआ जिले के पेटलावद में पैदा होने वाली टमाटर हर साल बड़ी मात्रा में पड़ोसी देश को निर्यात किया जाता था। मीडिया रिपोटर््स के मुताबिक यहां के किसानो ने बीते कुछ सालो में पाकिस्तान को टमाटर निर्यात कर काफी मुनाफा कमाया था, लेकिन अब इन किसानो ने इस मुनाफे की परवाह नही की और यह फैसला ले लिया। साथ ही किसानो ने मोदी सरकार से अपील की है कि क्षैत्र के टमाटरो को बेचने के लिए खाड़ी देशों या अन्य जगह पर नए बाजार की खोज की जाए।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *