झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान पर मुख्यमंत्री कप 2017 के तहत खेल और युवा कल्याण विभाग झाबुआ द्वारा विकासखंड स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, कराते, व्हालीबाल और फुटबाल को शामिल किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष मनोहर भटेवरा,प्रमुख अतिथि लोकेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक देवड़ा द्वारा किया गया। आभार हेमराज गणावा द्वारा माना गया। प्राप्त निर्णयों के अनुसार कबड्डी में बरवेट प्रथम रही, 200 मीटर और 400 मीटर में बरवेट की बालिका प्रथम रही अभी अन्य प्रतियोगिताओं के निर्णय आना बाकी है। Post navigation कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 9 लाख 26 हजार का माही परियोजना में गबनकर्ता को कारावास व अर्थदंड फैंसी ड्रेस स्पर्धा में बच्चे ने धारण किए राधा-कृष्ण, एक्टर-मॉडल व न्यूजपेपर के रुप